पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार बंधन बैंक कर्मी को कुचला, ट्रक चालक मौके से फरार
Purnea East, Purnia | May 11, 2026
पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने स्टेट हाईवे-77 में सड़क में बाइक सवार बंधन बैंक कर्मी को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान अररिया के फुलकाहा वार्ड-10 निवासी दिलीप मंडल के बेटे अजीत कुमार मंडल के रूप में हुई है।अजीत कटिहाल के कुरसेला में काम करते थे।