चित्रकूट जनपद के सीतापुर चौकी क्षेत्र स्थित लौसरिया नदी में सोमवार सुबह करीब 10 बजे नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्ला उर्फ बबलू (30) पुत्र बाबूलाल निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।