कैराना: कैराना में ब्रिज के निकट यमुना नदी में डूब रहे हरियाणा निवासी युवक की गोताखोर ने बचाई जान
Kairana, Shamli | Jul 26, 2026 कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित ब्रिज के निकट यमुना नदी में रविवार को कुछ लोग स्नान कर रहे थे। शाम करीब चार बजे निजी गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू ने बताया कि एक युवक स्नान करते हुए अधिक गहराई तक पहुंच गया, जिस कारण वह पानी में डूबने लगा। गोताखोर ने बताया कि वह यमुना किनारे पर मौजूद था, जब उसने युवक को डूबते हुए देखा, तो तत्काल यमुना में कूद गया।