जिला कलक्टर ड़ॉ खुशाल यादव व पुलिस अधीक्षक हरीशंकर शुक्रवार देर शाम टिब्बी थाने पहुंचें जहां पर उन्होने सीएलजी सदस्यों की बैठक को सम्बोंधित किया। सीएलजी सदस्यों को सम्बोंधित करते हुए जिला कलक्टर ड़ॉ खुशाल यादव ने कहा कि नशाखोरी एक समाजिक बुराई है इससे केवल नशा करने वाला ही प्रभावित नही होता बल्कि उसके परिवार व समाज पर भी इसका असर पड़ता है ।