रहटगांव: हरदा जिले में 24 घंटे में 6.5 मिमी औसत बारिश, रहटगांव में सिर्फ 1 मिमी वर्षा दर्ज।
जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 6.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार सबसे अधिक 27.2 मिमी बारिश हरदा तहसील में हुई, जबकि रहटगांव में मात्र 1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अन्य तहसीलों की बात करें तो टिमरनी में बारिश नहीं हुई, खिरकिया में 1.6 मिमी और सिराली में 3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 79.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है।