गोमिया: गोमिया में प्रवासी मजदूर की मौत का सिलसिला जारी: सऊदी में सड़क हादसे में सत्येंद्र महतो की मौत
Gumia, Bokaro | Jun 29, 2026 गोमिया प्रखंड में प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कतवारी निवासी 41 वर्षीय सत्येंद्र महतो की 25 जून 2026 की रात सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 26 नवंबर 2024 को हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में ट्रक ड्राइवर के तौर पर सऊदी गए थे।मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।