टांडा बरुड़। श्री हरी मुक्तिधाम में अज्ञात व्यक्ति की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की और शव को करीब 100 मीटर तक घसीटकर शवदाह स्थल के पास फेंक दिया। सूचना पर थाना प्रभारी इलाप सिंह मुजाल्दे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।