कटनी ग्रामीण: रैपुरा मोहन्द्रा मार्ग पर पिकअप बाइक की भिड़ंत बड़गांव निवाशी 40 वर्षीय बाइक चालक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
रैपुरा-मोहन्द्रा मार्ग पर आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसा हो गया जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (क्रं. MP20 GB 6076) का चालक तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान उसने सामने से आ रही प्लेटिना बाइक (क्रं. MP21 M 4195) को टक्कर मार दी।