इंदौर: अपनी मांगों को लेकर एमवाय अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने फिर की हड़ताल, हाथों पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध-प्रदर्शन
Indore, Indore | Mar 13, 2024 इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक बार फिर जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर लामबद्ध हो गए हैं। इसी के चलते जूनियर डॉक्टरों ने सांकेतिक रूप से हड़ताल का ऐलान कर दिया है।जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि अन्य राज्यों में मेडिकल की फीस शासकीय कॉलेजों में केवल 15 से 20 हजार है,लेकिन यहां पर हमारी फीस एक से डेढ़ लाख रुपए तक है।