शनिवार को पनवाड़ी क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों में लगातार हो रही अनियमित कटौती से किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि पनवाड़ी पावर हाउस की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर निर्धारित 10 घंटे की विद्युत आपूर्ति पूरी दिलाई जाए तथा अनावश्यक कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।