मथुरा: झूठे मुकदमे में पुलिस ने युवा का नाम नहीं निकाला तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी करेगा आंदोलन
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बलदेव थाना पुलिस पर एक युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। किसान यूनियन का कहना है कि संबंधित युवक के खिलाफ न केवल झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, बल्कि शांति भंग की धाराओं में चालान कर पाबंद करने की कार्रवाई भी की गई, जो पूरी तरह से गलत और अन्यायपूर्ण है।