मथुरा: मथुरा बार एसोसिएशन चुनाव में गड़बड़ी के आरोप से हुई गहमा-गहमी, सचिव पद के प्रत्याशियों ने किया हंगामा
मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सचिव पद के प्रत्याशियों ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया।और आरोप लगाया कि मतदाताओं को एक बैलेट पेपर की जगह चार-चार बैलेट पेपर दिए जा रहे थे। इसको लेकर प्रत्याशियों और चुनाव अधिकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व संचालन कमेटी के अन्य सदस्यों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।