गोपालगंज: सदर अस्पताल में बेटी के जन्म के बाद पिता गाड़ी सजाकर बेटी को लेकर गए घर, कहा बेटी के जन्म से खुशी, दिखा उत्साह
सरकारी अस्पताल में बेटी के जन्म पर पिता ने फूलों से सजी गाड़ी में किया स्वागत, नगर थाना के फतहा गांव निवासी ने गाड़ी पर लिखा था बेटी हुई है, लोग देखकर उस पोस्टर को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को साकार करते हुए नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी राहुल कुमार ने अपनी नवजात बेटी के जन्म की खुशी को अनोखे अंदाज मे स्वागत किए।