दुधि: भुतहिया पुलिया के पास गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, चालक की हुई दर्दनाक मौत
रेणुकूट के हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की जान चली गई। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे भुतहिया पुलिया के पास रेणुकूट की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जबकि खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।