हरदा: पलासनेर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, भोपाल रेफर
Harda, Harda | Apr 18, 2026 पलासनेर स्टेशन के पास भुसावल से रीवा जा रही एक ट्रेन में दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरने से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आज 18 अप्रैल दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान नीरज पिता रामभरोस, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम दडवा, जिला रीवा के रूप में हुई है।