फूलपुुर: झूला लगाने को लेकर विवाद में गाली-गलौज के बाद मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
हनुमानगंज पक्का तालाब पर झूला लगाने को लेकर विवाद के दौरान व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार,राज कमल बिन्द से गाली-गलौज किया गया जिसका विरोध करने पर मारपीट किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को गामा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सोमवार 03 बजे स्थानीय लोगों ने जानकारी दी।