गिरिडीह: सदर अस्पताल में ट्रांसफार्मर के पास बिजली तार में धमाका, लगी आग। समय रहते काबू, बड़ा हादसा टला।
सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को 12 बजे ट्रांसफार्मर के पास लगे बिजली के तार में अचानक धमाका होने के बाद आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।