महागामा: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ₹99.89 लाख की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
Mahagama, Godda | Mar 22, 2026 प्रखंड के महादेव बथान में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 99 लाख 89हजार रुपए की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर किया।मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत भवन के निमार्ण से जरूरत मंदों को महत्वपूर्ण कागजात बनाने में सहोलियत होगी उन्होंने कहा कि पहले प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा