आरा: जगदेवनगर मोहल्ले में चोरों का सीसीटीवी फुटेज वायरल, पांच चोरों ने एक घर में चोरी का प्रयास किया, कुत्ते ने भगाया
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले से आई सीसीटीवी फुटेज में एक नहीं दो नहीं पांच की संख्या में चोर प्लानिंग कर घर में घुसने का प्रयास करते हुए दिख भी रहे हैं, लेकिन कुत्ते ने चोरों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। इस मोहल्ले में चोरों के आतंक से लोग काफी भयभीत है। इस मोहल्ले के निवासी चोरों के आतंक की सूचना स्थानीय पुलिस को कई बार दे चुके हैं।