बालोद: सरसों बीज वितरण और कृषि कार्यों के लिए एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित, 15 जून तक जमा कर सकेंगे रुचि की अभिव्यक्ति
Balod, Balod | Jun 5, 2026 कृषि विभाग ने जिले में सरसों उत्पादन बढ़ाने के लिए नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड योजना के तहत एजेंसियों और संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं। चयनित संस्था किसानों को मुफ्त प्रमाणित सरसों बीज उपलब्ध कराने के साथ खेती से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सहयोग करेगी। कृषि विभाग के अनुसार वर्ष 2026 27 में योजना के तहत 100 क्विंटल प्रमाणित सरसों बीज किसानों को 100 प्रतिश