टिकारी: परैया में चुनावी सभा में पहुंचे दो हेलिकॉप्टर, देखने जुटी भीड़, सुरक्षा बलों ने किया नियंत्रित
परैया के पहले चुनावी सभा में अशोक उच्च विद्यालय स्थित हेलीपैड दो हेलीकॉप्टर एक साथ शनिवार दो बजे पहुंचे। जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हेलिपेड को घेर लिया। वहीं भीड़ नियंत्रण को लेकर टिकारी SDM व SDPO ने पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल को तैनात किया। जहां सभी ने हेलिपेड के सुरक्षा घेरा को बनाये रखा।