बेगूसराय: बेगूसराय पुलिया ने विभिन्न मामलों के अभियुक्त के घर की कुर्की जप्ती, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने विभिन्न मामलों के अभियुक्त के घर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जघन्य कांडों में फरार अपराधियों के विरुद्ध फुलवरिया थाना, बलिया, साहेबपुरकमाल, छौड़ाही तथा खोदावनपुर थाना में कार्रवाई की गई है.