चेनारी: ईद और रामनवमी पर्व को लेकर चेनारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
ईद व रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को चेनारी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक की। इस दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए ईद और रामनवमी पर्व मनाने की अपील की गई।