चेनारी: चेनारी प्रखंड के रामगढ़ गांव में आयोजित चैता कार्यक्रम में उमड़ी लोगो की भीड़
चेनारी प्रखंड के रामगढ़ गांव में चैत्र मास के शुभ आगमन पर चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लिया इस अवसर पर भगवान रामचंद्र के भव्य जन्मोत्सव एवं नए साल की आगमन पर मिलन समारोह भी हुआ जिसमें लोगों ने एक दूजे को अबीर लगा बधाई दी इस अवसर पर कई लोगों ने चैता गीत भजन गया ढोल झाल पर गीतो भजन पर लोग झूम उठे