बड़वाह: ग्राम बंकावा में मां और 6 माह के बेटे का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, पति हिरासत में
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के बेड़ियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंकावा में गुरुवार को सुबह एक महिला ओर उसके 6 माह के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और खरगोन से फॉरेंसिक अधिकारी एवं डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। मृतक अपने परिवार एवं अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए बेड़ियां क्षेत्र में आए थे।