दुधि: जाबर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर, इलाज कराने आ रहे ससुर, दामाद व नातिन घायल, अस्पताल में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जिसमें बाइक सवार ससुर ,दामाद व नातिन घायल हो गए ।तीनों का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है । मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जाबर पिपरडीह निवासी 52 वर्षीय दशरथ को उनके दामाद 32 वर्षीय जयप्रकाश निवासी धोरपा इलाज कराने बाइक पर ले जा रहे थे।