छोटी सरवन: डुंगरा गांव में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों बाइक चालकों को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
दानपुर थाना क्षेत्र स्थित डुंगरा गांव में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर दोनों बाइक चालक को लगी चोट, परिजनों ने बताया कि एक बाइक चालक विकास पुत्र सुखराम निवासी तीलगारी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है और दूसरी बाइक चालक देवीलाल पुत्र हिरालाल निवासी दनाक्षरी का एमजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उदयपुर रेफर किया गया।