दमयंती नगर: दमोह-पन्ना स्टेट हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान, 8 वाहनों के चालान काटे गए, कार्यवाही से वाहन चालक भागे
दमोह जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क हादसों पर नियंत्रण को लेकर जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह 11 बजे तक दमोह देहात थाना पुलिस ने दमोह–पन्ना स्टेट हाईवे पर वाहन चेकिंग की। उप निरीक्षक विक्रम सिंह दांगी के नेतृत्व में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। 8 वाहनों के चालान काटकर ₹2350 समन शुल्क बसूला।