मुरादनगर इलाके के रिटायर दरोगा को उधार दिए 16 लाख रुपए मांगना काफी महंगा पड़ गया है। पैसे मांगने पर महिला उन्हें रेप केस में फसाने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं महिला ने एक लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी है। पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नगर की गंगाविहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति रिटायर दरोगा है।