छोटी सरवन: फेपर गांव में बड़ा हादसा: बकरी के लिए पाला तोड़ते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत, शव मोर्चरी में रखवाया गया
दानपुर थाना पुलिस के एएसआई रमेश मीणा ने बताया कि 50 वर्षीय परतु पुत्र रकमा निवासी फेपर पेड़ पर चढ़कर हसिए (दातेड़े) से बकरियों के लिए पाला तोड़ रहा था। तभी अचानक उसका हसिया पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया।तार के संपर्क में आते ही परतु को जोरदार करंट लगा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।