सांगानेर: मुख्यमंत्री ने सीएमओ में पीएचईडी की समीक्षा बैठक ली, कहा- 'प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो। इसके लिए राज्य सरकार प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए धन की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। विभागीय अधिकारी योजनाओं को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त बजट का समय पर उपयोग करें।