परसिया: पत्नी के गले पर पैर रखकर दबाया, फिर खुद खाया जहर, मोरडोंगरी में पति पत्नी दोनों की मौत, दुधमुंहा बालक से भी किया मारपीट
उमरेठ थाना क्षेत्र के मोरडोंगरी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को साढे बारह बजे पति ने अपनी पत्नी के गले पर पैर रखकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव से बाहर गया। वापस आकर जहर खाकर बेहद नशे की हालत में पत्नी के शव के बगल में सो गया। बाद में अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। दंपत्ति का एक साल से कम्र उम्र का दुधमुहां बेटा से भी मारपीट की गई।