अनूपपुर: दो साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, भालूमाड़ा पुलिस ने भेजा जेल
भालूमाड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी अल्कित मालीवाड को गुजरात के गोधरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में गठित एसआईटी और साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाकर उसे अनूपपुर लाया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भालूमाड़ा में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत के आरोप लगे थे ।