लखीसराय: पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
पुरानी बाजार स्थित लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत रविवार की पूर्वाह्न 10:00 बजे हुई, जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।इस दौरान विशेष रूप से वृद्ध महिला एवं पुरुषों की अच्छी खासी भागीदारी देखी गई।