बीसलपुर: बीसलपुर में हजरत सैयद गाजी कमाल शाह मियां का पांच रोजा उर्स कुल शरीफ के साथ संपन्न हुआ
बीसलपुर नगर में स्थित हजरत सैयद गाजी कमाल शाह मियां का पांच रोजा उर्स आज शनिवार को सुबह 11:00 बजे कुल के बाद संपन्न हुआ आपको बता दें उर्स में बृहस्पतिवार ,शुक्रवार को रात कव्वालियों का प्रोग्राम हुआ जिसमें क्षेत्र एवं आसपास की ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने कव्वाली में पहुंच कर महफिल की समा बांधी ।