इटारसी जंक्शन पर दक्षिण भारतीय किसान नेताओं को मंगलवार को शाम करीब 7 बजे दिल्ली जाने से रोकने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। चेन्नई से दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस से करीब 100 किसान नेताओं को इटारसी में उतारा गया। इन किसान नेताओं का राष्ट्रीय दक्षिण भारतीय नेतृत्व के तहत चेन्नई से दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।