खेल के मैदान अक्सर जीत-हार के गवाह बनते हैं, लेकिन ग्राम लपती में आज रविवार की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को जीवन की सुरक्षा का एक बड़ा सबक मिला। थाना बिछिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लपती में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बिछिया पुलिस ने पहुंचकर खिलाड़ियों और दर्शकों को जागरूक किया। हेलमेट और नशामुक्ति पर ज