सांगानेर: जयपुर ग्रामीण पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान, पुलिस की 81 टीमों में 337 पुलिस कर्मियों ने 148 अपराधियों को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से जिलेभर में चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 148 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान 81 पुलिस टीमों में शामिल 337 पुलिसकर्मियों ने जिले के 504 स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा।