महसी: पिपरिया में शावक के साथ ग्रामीणों को तेंदुआ दिखा, मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची, कांबिंग शुरू
खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास शावक के साथ तेंदुआ देखे जाने की बात स्थानीय लोगों ने वन विभाग को बताई। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जाल आदि लगाकर तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की निशानदेही पर सर्च ऑपरेशन के साथ पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।