बरेली: ग्राम जशनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की दुकान का शटर काटकर की चोरी, मुकदमा दर्ज
ग्राम जशनपुर के रहने वाले प्रेम नारायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर दानिश, मैंसाद खां, बारिश व आसिफ पीड़ित की दुकान का शटर काट रहे थे। पीड़ित ने आकर देखा तो चारों चोर दुकान का सामान लेकर भागने लगे। उसने चोरों का पीछा किया तो चोरों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।