पाटी: ग्राम बोकराटा व झरार में साक्षरता चौपाल आयोजित कर निरिक्षर लोगो को साक्षर के लिए किया प्रेरित
Pati, Barwani | Jun 14, 2026 उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत पाटी विकासखण्ड के जनशिक्षा केंद्र बोकराटा के गांव बोकराटा व झरार में साक्षरता चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित चौपाल में विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजश्री पंवार,बीआरसी दिनेश चौहान,विकासखण्ड साक्षरता समन्वयक धर्मेन्द्र भावसार,जनशिक्षक विनोद आर्य व शिक्षकों की उपस्थिति में सभी ग्रामीण जनों को साक्षरता संबंधित प्रेरित किया।