नई टिहरी के सरस्वती विद्या मंदिर में माई भारत टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान में 150 से अधिक युवाओं ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया। यहां आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और विजेताओं को सम्मानित किया गया। सभी ने मिलकर नशा मुक्त भारत की शपथ ली।