महसी: बेहडा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
खैरीघाट थाने की मिशन शक्ति टीम ने बेहड़ा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुप्रथाओं पर चर्चा करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर तथा तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।