अजीतमल: ग्राम रसूलपुर सुजान सिंह में मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सुजान सिंह में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी संजय राजपूत पुत्र जयराम (2