गढ़वा: पेट्रोल ₹3.14 और डीज़ल ₹3.11 महंगा, गढ़वा के पंपों पर लगी भारी भीड़
Garhwa, Garhwa | May 15, 2026 गढ़वा जिले में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का असर साफ दिखने लगा है। करीब दो साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 15 मई सुबह 6 बजे से नए दाम लागू होते ही जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल 3 रुपये 14 पैसे और डीजल 3 रुपये 11 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दाम बढ़ने और तेल संकट की खबरों के बाद लोग जल्द से जल्द