कोल: जेल पुल के निकट लगा सपा नेता का बैनर जमकर उड़ा रहा आचार संहिता की धज्जियां, अधिकारी बेखबर
Koil, Aligarh | Mar 31, 2024 थाना बन्ना देवी के जेल पुल के निकट लगा समाजवादी पार्टी के नेता का बैनर जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहा है। लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है और आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा शहर भर में लगे पोस्टर बैनरों को हटवा दिया गया है। जेल पुल के निकट सपा नेता का बैनर लगा हुआ है जिससे अधिकारी पूरी तरह बेखबर है।