कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिंतवास निवासी शिशुपाल पुत्र भगवान दास उम्र करीब 38 वर्ष, ग्राम सतवांसा में सड़क निर्माण का काम करते समय गुरुवार रात्रि के समय हाइवा ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त मामले में मृतक के चचेरे भाई नीलू ने हाईवा चालक पर शराब के नशे में घटना को अंजाम देने की आरोप लगाए हैं।