पूरनपुर: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर व्यापारियों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दामों और कमी को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूरनपुर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2080 रुपये से बढ़ाकर 3171 रुपये प्रति सिलेंडर किए जाने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, डेरी, कैटरिंग