बरेली: रेलवे का बड़ा ब्लॉक! मेला स्पेशल ट्रेनें बीच रास्ते रोकी गईं, यात्रियों की बढ़ी टेंशन
बरेली सिटी यार्ड में रेलवे क्रॉसिंग पर एलएचएस निर्माण कार्य के चलते इज्जतनगर मंडल ने मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। 12 मई को टनकपुर-बरेली जं. मेला स्पेशल इज्जतनगर तक ही चलेगी, जबकि 13 मई को बरेली जं.-टनकपुर मेला स्पेशल इज्जतनगर से रवाना होगी। बरेली जंक्शन और इज्जतनगर के बीच सेवा प्रभावित रहेगी।