2 मार्च सोमवार रात्रि 11बजे के आसपास एक अनियंत्रित बोलेरो ओवर ब्रिज पर चढ़ने से पहले ही अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और वह सड़क के किनारे स्थित नाले के ऊपर जाकर पलट गई। बोलेरो पर सवार दोनों भाई बताए जा रहे है।जिन्हें मामूली रूप से चोटे आई है। दोनों घायलों का इलाज पास के ही निजी अस्पताल मे इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।